फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang War in Delhi: तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज से होगा खुलासा; दो की हालत गंभीर

Tue, 06 Jun 2023 10:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जाफराबाद में बीती रात गैंगवार की घटना सामने आई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जाफराबाद में बीती सोमवार की रात को गली नंबर 38 में तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में से तीन का आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसकी मदद से पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुट गई है। 

विज्ञापन


 

फायरिंग करते बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली तो पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता की मां शायरा बानो ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे दोनों बेटों को गोली मारी गई है। मेरे बेटों का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। मैंने किसी और को नहीं देखा। यह घटना जाफराबाद की गली नंबर 38 की बताई जा रही है।

विज्ञापन

फायरिंग का सीसीटीवी आया सामने
गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिन चार लोगों पर फायरिंग की गई है। उसमें से एक अरबाज नाम का लड़का अभी जेल से बाहर आया था। बीती दिन वह अपने भाईयों के साथ बैठा हुआ था। तभी कुछ लोग आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। शुरुआती जांच में यह गैंगवार का मामला लग रहा है। फिलहाल, अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें