फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को पकौड़ा, अमीरों को भगौड़ा योजना दे रहे पीएम : सिद्घू

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन


युवाओं को पकौड़ा, अमीरों को भगोड़ा योजना दे रहे पीएम : सिद्घू
- पश्चिमी दिल्ली में जनसभा के दौरान बोले पूर्व क्रिकेटर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले पांच साल के भीतर ही देश एक विकट स्थिति पर आ खड़ा हुआ है। अब युवाओं को पकौड़ा तो अमीरों को भगोड़ा योजना देने के लिए देश के प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं। ये कहना है पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्घू का। बुधवार को पश्चिमी दिल्ली में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा का समर्थन मांगते हुए नवजोत सिद्घू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को बर्बाद करने पर तुले हैं।
विज्ञापन

मौके पर उन्होंने पीएम पर एक विवादित बयान भी दिया। साथ ही कहा कि पीएम मोदी अंबानी और अडानी का घर भरने में लगे हैं। किसान कर्ज ना चुका पाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी के कारण बर्बाद हो रहे हैं। उनकी दुकानें बंद हो चुकी हैं। फिर भी पीएम मोदी विकास के दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने 15-15 लाख रुपये देने का वायदा किया था और करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की बात कहीं थी लेकिन वो वादे किसी को नहीं पता कि कहां गए। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा के अलावा शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परम जीत सिंह सरना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें