केजरीवाल ने सीईओ कार्यालय को भेजा जवाब
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी पर की गई टिप्पणी मामले में अरविंद केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को जवाब भेज दिया है। इस मामले में क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट सहित केजरीवाल का जवाब आगे की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की थी कि मनोज तिवारी नाचते बहुत अच्छा हैं। साथ ही यह भी कहा था कि इस बार नाचने वाले को नहीं बल्कि काम करने वाले को वोट करें। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने मामले की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी से करते हुए इसे आचार संहिता उल्लंघन करार देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की थी। केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने मनोज तिवारी के बारे में सच कहा है। जिसे सभी जानते हैं। ब्यूरो