फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 3074 बहनों ने भाई दूज पर जेल में भाईयों का किया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-सुरक्षा की कमान संभालने के लिए 55 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर किए गए थे तैनात

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व लुक्सर स्थित जिला जेल में भी मनाया गया। जेल में बंदियों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई। इस दौरान महिला मुलाकाती 3074 बहनों ने अपने भाईयों के दीर्घायु व कल्याण की कामना करते हुए टीका कर पूजन किया।

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया, महिला मुलाकाती बहनों ने अपने भाइयों को टीका किया। जेल परिसर में भाई-बहन के मिलन का दृश्य भावनात्मक था। आंखों में खुशी, चेहरे पर अपनापन और रिश्तों की मिठास हर ओर झलक रही थी। महिला मुलाकातियों की सुविधा के लिए पुलाव, चाय, बिस्कुट, फल केला, सेब, फ्रूटी, शुद्ध मिनरल वाटर व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कारागार परिवार, अपराध निरोधक समिति, प्रोमेथियस स्कूल, कल्चर होटल्स और नजीर फूड्स जैसी सेवी संस्थाओं ने सहयोग किया। कारागार के अंदर और बाहर स्वच्छता, टेंट, दरी, कुर्सियों व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जिससे किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए 55 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए गए थे। इस कारण प्रक्रिया शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। अधीक्षक कारापाल संजय कुमार शाही, राजेश कुमार मौर्य, सुरजीत सिंह, उपकारापाल शिशिरकांत, अनूप कुमार,अनुज कुमार, कमलचंद, मनोज कुमार सिंह एवं ज्ञान लता पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें