स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 305 मामले आए और 44 मरीजों की मौत हो गई। 560 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटे में 75,133 टेस्ट हुए, अभी तक 2 करोड़ 42 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं।
राजधानी में गुरुवार को कोरोना की कुल जांच का आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच गया। दिल्ली में जितनी आबादी है, उतनी ही जांच कि जा चुकी है। पिछले दो सप्ताह से रोजाना औसतन 74 हजार टेस्ट हो रहे हैं। इनमें 70 फीसदी आरटी-पीसीआर प्रणाली से हुए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 305 मामले आए और 44 मरीजों की मौत हो गई। 560 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटे में 75,133 टेस्ट हुए, अभी तक 2 करोड़ 42 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। दिल्ली ऐसा पहला ऐसा राज्य है, जहां आबादी जितनी जांच हो चुकी है।
कुल संक्रमितों की संख्या 14,30,433 हो गई हैं। इनमें से 14,01,473 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,748 मौतें हो गई हैं। मृत्युदर 1.73 फीसदी है। 4212 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 2320 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 122 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 96 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 1,369 मरीजों का उपचार चल रहा है। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 9,547 हो गई है। इस दिन की संक्रमण दर 0.41 फीसदी रही।