फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों के लिए कर लिया डेढ़ साल की बच्ची को अगवा, हाथरस से बच्ची बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में चंद रुपयों के लिए एक युवक ने डेढ़ साल की मासूम को अगवा कर लिया। आरोपी उसे लेकर हाथरस रवाना हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपी के पीछे गांव सिधौली, पोरा, हाथरस यूपी पहुंच गई। वहां से आरोपी राम गोपाल (26) को गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल छुड़ा लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बच्ची के माता-पिता के साथ एक ही बिल्डिंग में किराया शेयर किया करता था। कुछ पैसों को लेकर विवाद के बाद उसने कमरा छोड़ दिया। उसने सबक सिखाने की नीयत से बच्ची को अगवा कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक परिवार ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के गायब होने की सूचना समयपुर बादली थाना पुलिस को दी थी। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी से मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने एक युवक पर शक जाहिर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवक पहले उनके यहां रहता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर जुटाया। इसके बाद सीडीआर की मदद से उसकी लोकेशन का पता किया तो वह हाथरस की मिली। रुपयों को लेकर उसके माता-पिता से आरोपी का विवाद हो गया था। एक-डेढ़ माह से वह अलग रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें