फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ पश्चिमी हित संगठन किसान आंदोलन के नाम पर भारत सरकार के खिलाफ कर रहे गलत प्रचार: दिल्ली पुलिस 

Thu, 04 Feb 2021 07:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

किसान दिल्ली के सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर पिछले दो महीनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को सोशल मीडिया पर जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया को दिल्ली पुलिस मॉनिटर कर रही है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा कि लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल पाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है।  

 

प्रवीर रंजन ने कहा कि इनका इस्तेमाल कुछ पश्चिमी हित संगठनों (वेस्टर्न इंटरेस्ट ऑर्गेनाइजेशन)  द्वारा किया जा रहा है, जो किसान आंदोलन के नाम पर भारत सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं। ग्रेटा थनबर्ग पर एफआईआर दर्ज करने पर विशेष आयुक्त ने कहा कि एफआईआर में किसी का नाम नहीं है, यह केवल टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ है, जो जांच का विषय है।

विज्ञापन


उधर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो टूलकिट का मामला है, वह बेहद गंभीर है। साफ होता है कि कुछ विदेशी ताकतें भारत को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। 

 

थनबर्ग ने किया ट्वीट
इस बीच थनबर्ग ने एक नया ट्वीट किया है। उन्होंने एफआईआर दर्ज होने के बाद किए गए अपने ट्वीट में लिखा कि मैं अभी भी किसानों और उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ खड़ी हुई हूं। नफरत, धमकी या मानवाधिकारों का उल्लंघन भी इसे नहीं बदल सकता है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग फार्मर्स प्रोटेस्ट भी लिखा।

विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा
किसान आंदोलन को समर्थन देने के नाम पर भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है। भारत के खिलाफ साजिश को सफल बनाने में स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने बेहद शातिर तरीके से योजना बनाई। इस योजना को गलती से उन्होंने ट्वीट कर दिया। हालांकि, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें