फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: छठ पर घर पहुंचाने के लिए रवाना हुईं 28 विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से 9, आनंद विहार टर्मिनल से 6, शकूरबस्ती से 5 और दिल्ली जंक्शन से 4 गाड़ियां
विज्ञापन


नई दिल्ली। छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बुधवार को 28 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया। इनमें नई दिल्ली से 9, आनंद विहार टर्मिनल से 6, शकूरबस्ती से 5, दिल्ली जंक्शन से 4, हज़रत निजामुद्दीन से 2, शामली से 1 और रोहतक से 1 विशेष ट्रेन शामिल है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, छठ पर्व के लिए पूर्वी भारत जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। दिल्ली मंडल के अधिकारी लगातार स्टेशनों पर भीड़ की निगरानी कर रहे हैं। बुधवार दोपहर 1:20 बजे यात्रियों की मांग को देखते हुए नई दिल्ली-दरभंगा के बीच एक ऑन डिमांड विशेष ट्रेन चलाई गई। अधिकारियों ने बताया, यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप आगे भी ऑन डिमांड ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिल्ली मंडल ने कल (21 अक्तूबर) 26 विशेष ट्रेनों का संचालन किया था, जबकि 23 अक्तूबर को 17 विशेष रेलगाड़ियां चलाने का प्रस्ताव है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, डीआरएम, एडीआरएम और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं प्रमुख स्टेशनों पर उपस्थित रहकर यात्री व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें