फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव में पहुंचे 27 हजार दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी दिन देश-विदेश के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा बांसेरा पार्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। तीन दिनों तक चले आयोजन में करीब 27 हजार दर्शकों ने शिरकत की, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी पतंगों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया। डीडीए के अनुसार, उत्सव के अंतिम दिन रविवार को देश और विदेश से आए कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंच पर लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक सांस्कृतिक झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, विभिन्न देशों से आए पेशेवर पतंगबाजों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए आसमान को रंगीन पतंगों से भर दिया। उनकी कलात्मक और तकनीकी उड़ानों को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पतंगोत्सव में पतंगों के इतिहास और उनके विकास पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पारंपरिक से लेकर आधुनिक पतंगों की जानकारी दी गई। इसमें बच्चों और युवाओं ने विशेष रुचि दिखाई। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से आए परिवारों ने पतंग उड़ाने का आनंद लिया। बच्चों के लिए अलग से मनोरंजन गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें