05:29 PM, 16-Jul-2026
सोनाक्षी ने सोनम वांगचुक पर क्या कहा?
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मैं कभी ऐसे बयान नहीं देती हूं लेकिन अब मुझसे रहा नहीं जा रहा है। सोनम वांगचुक 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं। वो भूखे हैं। वो किसके लिए बैठे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहा है। वो उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गवां दी। साेनम वांगचुक उस सिस्टम से लड़ रहे हैं, जो ठीक से नहीं चल रहा है।’