उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निर्देशों के तहत दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने 1825 निर्माण श्रमिकों को बुधवार को दस-दस हजार रुपयों का कोरोना राहत राशि का वितरण किया।
दिल्ली सरकार ने राजधानी के 1825 निर्माण श्रमिकों को दस-दस हजार रुपये की सहायता दी है। यह सहायता कोविड काल में उनका कोई कामकाज न चलने के कारण दी गई है। दिल्ली सरकार इसके पहले भी 2.17 लाख श्रमिकों को दी पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निर्देशों के तहत दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने 1825 निर्माण श्रमिकों को बुधवार को दस-दस हजार रुपयों का कोरोना राहत राशि का वितरण किया। इसके पूर्व 2,17,039 निर्माण श्रमिकों को कोरोना राहत वितरण राशि के रूप में 5000-5000 रुपये वितरित किया गया था। 30 सितंबर, 2018 तक बोर्ड के साथ जो पंजीकृत श्रमिक थे, यह सहायता उन्हें पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि जब पिछले साल महामारी के कारण पहला लॉकडाउन लगाया गया था उस दौरान दिल्ली सरकार मार्च 2020 के महीने में बोर्ड के साथ पंजीकृत सभी 39,600 श्रमिकों को राहत संवितरण देने वाली देश की पहली सरकारों में से एक थी। अब यह संख्या बढ़कर 2.38 लाख हो गई है।