फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के 18 जवान संक्रमित

Wed, 27 May 2020 01:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के 18 जवान और संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर तैनात सात  जवान संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, मंगलवार को मेट्रो में तैनात एक संक्रमित जवान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट, मेट्रो और सरकारी कार्यालय पर तैनात जवानों का लगातार कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। पिछले  24 घंटे में एयरपोर्ट पर तैनात 18 जवान की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में तैनात सीआईएसएफ के 54 जवान संक्रमित हैं। इनमें दिल्ली एयरपोर्ट पर 25, दिल्ली मेट्रो पर 22 और सरकारी कार्यालयों में तैनात सात जवान संक्रमित हुए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

आईजीआई पर ओला कैब सेवा शुरू

आईजीआई एयरपोर्ट पर ओला कैब सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। कंपनी ने कैब को कीटाणु रहित करने और चालकों का तापमान चैक करने के लिए प्रशिक्षित लोगों को तैनात किया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यह कदम कैब चालकों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई सेफर राइड मुहिम के तहत उठाए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से जानकारी मंगलवार को दी गई।

कंपनी प्रवक्ता आनंद सुब्रमण्यम ने कहा कि एयरपोर्ट पर कोविड-19 दिशानिर्देशों का उनकी टीम सख्ती से पालन कर रही है। इसके तहत अगर चालक या यात्री में से कोई भी अगर बिना मास्क होता है तो दोनों में से कोई भी राइड कैंसिल कर सकता है।

कोई भी राइड शुरू करने से पहले चालक को मास्क वाली सेल्फी देनी होगी। उन्हें सैनिटाइजर तथा अन्य सामान मुहैया करवाया जाएगा। यात्रियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। राइड के दौरान एसी नहीं चलाया जाएगा और शीशे खुले रखे जाएंगे। सामाजिक दूरी के लिए यात्री अपना सामान खुद उठाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें