औद्योगिक व व्यावसायिक इकाइयां, सरकारी व प्राइवेट कार्यालय बंद रहने और मौसम सुहावना रहने से पिछले साल की तुलना में बिजली की मांग में गिरावट थी। लेकिन पिछले दो दिनों से बिजली की मांग बढ़ गई है।
बांबे सब अर्बन इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई (बीएसईएस) के प्रवक्ता का कहना है कि पिछले महीने की तुलना में 56 प्रतिशत मांग में वृद्धि दर्ज की गई है। उम्मीद है कि जून व जुलाई में मांग 7 हजार मेगावाट के पार जा सकती है। पिछले साल जुलाई में बिजली की मांग रिकार्ड 7409 मेगावाट दर्ज हुई थी।
टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश श्रीनिवासन का कहना है कि मांग बढ़ने के बावजूद बिजली की आपूर्ति में कोई कमी नहीं रहेगी।