फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर कड़ाई: नियमों का पालन नहीं करने पर 17 के खिलाफ मामला दर्ज, चार गिरफ्तार, 1589 चालान 

Sun, 04 Apr 2021 09:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है। दिल्ली पुलिस ने कोरोना दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ फिर से एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने तीन अप्रैल को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वाले 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन एफआईआर में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पश्चिमी जिले में छह, नई दिल्ली जिले में तीन, दक्षिण-पूर्व जिले में चार, बाहरी जिले में दो और बाहरी-नार्थ व पूर्वी जिले में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्वी जिले व बाहरी जिले ने दो-दो कोविड नियमों को नहीं वालों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में मास्क नहीं 1589 लोगों के चालान किए हैं। पुलिस मास्क नहीं पहनने वाले 15 जून, 20 से लेकर चार अप्रैल, 21 की शाम तक कुल 540372 लोगों के चालान कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 14 लोगों के चालान किए हैं। सामाजिक दूरी का पाल नहीं करने वाले 38667 लोगों के चालान कर चुकी है। इसके अलावा 24 घंटे में 167 लोगों को मास्क बांटे गए। दिल्ली पुलिस 15 जून,21 से लेकर रविवार तक 430194 लोगों को मास्क बांट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें