फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी के कटऑफ 6 पर्सेंटाइल की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट पीजी की कटऑफ में
विज्ञापन

6 पर्सेंटाइल की कमी
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2019-20 सत्र में लागू करने का लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नीट पीजी 2019-20 को लेकर लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है। नीट पीजी में 6 पर्सेंटाइल की कटौती की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को नीट पीजी की कटऑफ को लेकर सूचना जारी कर दी है। केंद्र से सलाह लेने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने कटऑफ में 6 पर्सेंटाइल छूट का फैसला लिया है।
विज्ञापन

मंत्रालय की सूचना के मुताबिक, नीट पीजी की श्रेणियों में 6-6 पर्सेंटाइल की कमी की गई है। सामान्य श्रेणी के छात्र-छात्राओं को अब 50 के बजाय 44 पर्सेंटाइल पर ही उत्तीर्ण माना जाएगा। अन्य श्रेणियों में भी इसी तरह कमी की गई है। दिव्यांग छात्रों के लिए कटऑफ पर्सेंटाइल 45 से घटकर 39 और एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणी के छात्रों के लिए 40 से घटाकर 34 कर दी गई है। यह बदलाव सिर्फ 2019-20 शैक्षिक सत्र में ही लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें