फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Wed, 08 May 2019 03:01 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार दोपहर सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि तीन बेहोश हो गए। तीनों पास के अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को दोनों मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जान गंवाने वाले मजदूर भाग्य विहार निवासी लंबू उर्फ दीपक (20) और गणेश शाह (35) हैं। घायलों में रणवीर सिंह (33), बबलू (40) और शेर सिंह (40) हैं। सभी दिहाड़ी पर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, भाग्य विहार एम ब्लॉक स्थित 32 गज में निर्माणाधीन मकान का मालिक मुस्तफा है। वह पुराने मकान को तोड़कर भूतल और पहली मंजिल पर निर्माण करा रहा था। इस मकान में कई साल पुराना सेप्टिक टैंक बना हुआ था, जो करीब दस फुट गहरा था। टैंक की कभी सफाई नहीं हुई थी। 

मंगलवार दोपहर पांच मजदूरों को सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। बिना कोई उपकरण लगाए गणेश सीढ़ी लगाकर टैंक में उतरा। चार अन्य सहयोगी ऊपर थे। काफी देर तक गणेश ऊपर नहीं आया तो सहयोगी लंबू ने नीचे उतरकर उसे आवाज दी। इसके बाद लंबू भी बाहर नहीं आया तो अन्य मजदूर भी नीचे उतरे।
विज्ञापन


जहरीली गैस के चपेट में आकर सभी बेहोश हो गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने घटना की जानकारी मकान मालिक व राज मिस्त्री को दी। मौके पर लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकलकर्मियों ने पांचों मजदूरों को निकालकर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काफी साल से बंद टैंक में जहरीली गैस बन गई थी।
विज्ञापन

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें