फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पेशाब की नली से निकाला सबसे लंबा पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेशाब नली से निकाला सबसे लंबा पत्थर
विज्ञापन

मरीज को नहीं थी इसकी जानकारी, 22 सेंटीमीटर का था स्टोन, वजन 60 ग्राम
- इससे पहले 21.5 सेंटीमीटर का था सबसे बड़ा स्टोन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक मरीज की पेशाब की नली से 22 सेंटीमीटर का पत्थर (यूरेट्रिक स्टोन) निकाला है। इसका वजन 60 ग्राम दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने रोबोटिक सर्जरी से यह सफलता हासिल की। अस्पताल के मुताबिक, इससे पहले निकाला गया सबसे लंबा यूरेट्रिक स्टोन 21.5 सेंटीमीटर का था। इस सर्जरी के दो दिन बाद ही मरीज को छुट्टी दे दी गई। वह बिल्कुल स्वस्थ है।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉ. सचिन कथूरिया ने बताया कि सहारनपुर की रहने वाली 35 वर्षीय नताशा को यूरेट्रिक स्टोन था। आमतौर पर ये छोटे होते हैं, लेकिन जांच की गई तो यह काफी लंबा दिखा। इतना बड़ा पत्थर होने के बावजूद नताशा को किसी तरह का दर्द नहीं था। वह इसके आकार से भी अंजान थीं। डॉक्टरों ने 23 मार्च को नताशा की रोबोटिक सर्जरी की। इसमें तीन से चार घंटे का समय लगा। सर्जरी में निकले पत्थर की लंबाई 22 सेंटीमीटर थी। इसके बाद जांच में पता चला कि यह अब तक का सबसे लंबा यूरेट्रिक स्टोन है। डॉ. कथूरिया का कहना है कि बड़े स्टोन को ज्यादातर खुले या बड़े चीरे की मदद से निकाला जाता है, लेकिन इसे कई चरण में करना पड़ता है और जोखिम भी अधिक होता है। ऐसे में रोबोटिक सर्जरी का निर्णय लिया गया। वह कहते हैं कि सर्जिकल रोबोट की मदद से एक ही सर्जरी में इतने लंबे स्टोन को निकालना संभव हो गया। साथ ही रोबोट के इस्तेमाल से शरीर में चीरे का निशान भी न के बराबर था। इससे मरीज को ठीक होने में कम समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें