राजधानी की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने में जुटी दिल्ली सरकार रोहिणी व पीतमपुरा की 16.22 किमी लम्बी 21 सड़कों का सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण करेगी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को इन सड़कों से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन सड़कों का जीर्णोद्धार करने पर 13.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के विजन के तहत सरकार दिल्ली की सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिशन मोड में काम कर रही है। सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ इनके सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार का विजन अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध कराकर उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है। इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी विभिन्न आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है, जिससे दिल्ली की सड़कें यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सके।
सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल
- फुटपाथ, व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस किया जाएगा
- मानकों के अनुसार की जाएगी रोड मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क भी किया जाएगा
- सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर बढाई जाएगी हरियाली
- पैदल मार्ग विकसित किया जाएगा, एलईडी लाइट्स भी लगाई जाएगी
- सर्विस लेन का भी किया जाएगा सुदृढ़ीकरण
पीतमपुरा की इन सड़कों का होगा जीर्णोधार
- रोड नंबर 37 एक्स्टेंशन-अभिनव मॉडल स्कूल रोड
- अहिंसा पथ रोड-एनपी-एमपी रोड-महाराजा अग्रसेन रोड-एसपीस्कूल रोड
- गोपाल मंदिर रोड-कैनाल रोड-रामलीला ग्राउंड रोड
रोहिणी की इन सड़कों का होगा जीर्णोधार
- रोहिणी सेक्टर-3: पॉकेट ए-2 से पॉकेट सी-3 तक
- रोहिणी सेक्टर-3: पॉकेट एफ-22 से पॉकेट एच-34 तक
- रोहिणी सेक्टर-3: एमसीडी प्राइमरी स्कूल 3ए से सर्वोदय विद्यालय
- रोहिणी सेक्टर-3: डीडीए शॉपिंग सेंटर से केन्द्रीय विद्यालय
-रोहिणी सेक्टर-7: पॉकेट जी-21/222 से पॉकेट जी-23/30 तक
- रोहिणी सेक्टर-7: बी6/159 से नाहरपुर डीएवी स्कूल के पीछे तक
- रोहिणी सेक्टर-7: रिंग रोड से माउंट आबू स्कूल तक
- रोहिणी सेक्टर-6: पॉकेट सी-4/253 से पॉकेट सी-5/253 तक
- रोहिणी सेक्टर-6: विद्या जैन पब्लिक स्कूल की सड़क
- रोहिणी सेक्टर-6: पॉकेट डी-6 से ए-1 रोड तक
- रोहिणी सेक्टर-5: एमटीएनएल गोदाम से सी-6/137 तक
- रोहिणी सेक्टर-5: सोम बाजार सड़क