फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर सदन की कारवाई से राजीव गांधी का नाम निकालने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सदन की कार्यवाही से राजीव गांधी का निकालें नाम
- चांदनी चौक जिले के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी ने पारित किया प्रस्ताव
- माकन ने कहा, केंद्र की सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर सीलिंग से निजात दिलाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई की ओर से रविवार को चांदनी चौक जिले के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित कर दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव को कार्यवाही से बाहर निकालने की मांग की गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ ने इस प्रस्ताव को रखा जिसे पूर्व विधायक शोएब इकबाल व प्रह्लाद सिंह साहनी ने समर्थन किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि ना तो भाजपा और ना ही आप को राजीव गांधी के एकता व विकास के कार्यों की जानकारी है और ना ही यह पता है कि देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों तक की बली दे डाली। उन्होंने कहा कि 1984 मे हुऐ दंगों को नरसंहार घोषित करने से पहले दिल्ली सरकार को गुजरात के दंगों को नरसंहार घोषित करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यूपीए की चैयरमैन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 1984 के दंगों को लेकर पहले ही खेद प्रकट कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर हम सीलिंग से निजात दिलाएंगे। दोनों राजनीतिक पार्टी धर्म व जातिवाद की राजनीति करके देश के लोगों को बांट रही है। जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो ज्यादा से ज्यादा लाभ किसानों, मजदूरों, गरीबों तथा सामान्य जन को होता है, दूसरी ओर भाजपा है जिसके राज में उनके पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर कहा गया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर लोगों को यह बताना चाहिए कि किस प्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर राफेल जहाज घोटाला किया है। सम्मेलन करोल बाग स्थित अजमल खां पार्क में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षत मोहम्मद उस्मान ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें