फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के बयान में विरोधाभास पर पोक्सो आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के बयान में विरोधाभास पर पोक्सो आरोपी को जमानत
विज्ञापन

नई दिल्ली। अदालत ने 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के मामले में आरोपी युवक को जमानत प्रदान की है। अदालत ने एफआईआर व पीड़िता के बयान में विरोधाभास के मद्देनजर आरोपी को जमानत प्रदान की। थाना वसंत कुंज साउथ पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर 9 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी।
पटियाला हाउस अदालत की विशेष न्यायाधीश रूबी अल्का गुप्ता ने रंगपुरी महिपालपुर निवासी शिवा उर्फ संयम को पीड़िता के बयानों में विरोधाभास को ध्यान में रखते हुए जमानत प्रदान की। वह 11 दिसंबर को गिरफ्तारी के बाद से हिरासत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत के समक्ष बचाव पक्ष के अधिवक्ता तरुण नारंग व अश्विनी कुमार ने कहा कि पीड़िता से आरोपी की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी और उसने वहां पर अपनी उम्र 18 साल लिख रखी थी। इसके अलावा पीड़िता ने एफआईआर में आरोपी पर जो आरोप लगाए हैं, वह उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान में नहीं लगाए हैं। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें