हरियाणा के झज्जर के ध्यानार्थ
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में जनवरी में भर्ती होने लगेंगे मरीज
नई दिल्ली। हरियाणा के झज्जर में स्थापित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) में अगले माह से ही मरीज भर्ती होने लगेंगे। हाल ही में यहां ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। जनवरी 2019 के अंत तक करीब 200 बिस्तरों पर मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ये जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल ट्रस्ट के जरिये मरीज और तीमारदारों के लिए पीने के पानी के प्रबंध के लिए सेवाएं शुरू की गईं। इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री नड्डा ने बताया कि 2035 करोड़ की लागत से तैयार इस संस्थान में कैंसर मरीजों के लिए उपचार के अलावा शोध भी होंगे। ब्यूरो