फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटपडग़ंज में बनेगा नया यूजीआर, पानी की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड की बैठक
विज्ञापन


पटपड़गंज में पानी की समस्या होगी दूर
-11 मिलियन लीटर क्षमता के यूजीआर को मंजूरी, करीब एक लाख की आबादी को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने पटपड़गंज में नए यूजीआर बनाने को मंजूरी दे दी है। करीब 11 मिलियन लीटर का यूजीआर व बूस्टर पंपिंग स्टेशन बनने से पूरे इलाके के एक लाख से ज्यादा की आबादी का सीधा फायदा होगा। इसके तैयार होने के बाद पटपड़गंज गांव, पांडव नगर के ई, एफ व पी ब्लॉक, आचार्य निकेतन, प्रताप नगर, शशि गार्डन समेत नजदीक की कालोनियों के लोगों को पानी की दिक्कत दूर होगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में नया यूजीआर को मजूरी दी गई। अपनी विधानसभा में बनने वाले इस प्रोजेक्ट के बारे में मनीष सिसोदिया ने बताया कि पटपड़गंज समेत पूरी दिल्ली के लोगों को दिल्ली सरकार से काफी उम्मीदें हैं। इलाके में पानी की किल्लत दूर करने में यूजीआर प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही सिसोदिया ने उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार आम लोगों के सहयोग से अपने वायदों को पूरा कर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पटपड़गंज इलाके में बीते सालों में आबादी तेजी से बढ़ी है। इससे नागरिक सुविधाओं पर भी दबाव आया है। इसमें से पानी की किल्लत लोगों पर भारी पड़ रही थी। गर्मी के मौसम में समस्या ज्यादा रहती थी। नया यूजीआर बनने के बाद लोगों को उम्मीद है कि अब पेयजल की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें