फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ अध्यक्षों को अजय माकन ने किया संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया : माकन
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को रोहिणी इलाके के ब्रिस्टल फार्म हाउस में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। लेकिन दिल्ली में रहने वाले व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन कुछ खास करने में नाकाम रहे हैं। वहीं, दिल्ली सरकार ने पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कुछ भी नहीं किया। जबकि दिल्ली में कुल प्रदूषण का 48 फीसदी दिल्ली के वाहनों से होता है। कार्यक्रम के बारे में अजय माकन ने बताया कि पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है। पूरी दिल्ली में इस तरह के सम्मेलन किए जा रहे हैं। हर बूथ पर 10-20 कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटियां बन रही हैं। सभी कमेटियां पूरे साल व सातों दिन लोगों के बीच रहकर काम करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें