फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कुकर्म के बाद 11 वर्षीय मासूम की हत्या, शव सिग्नेचर ब्रिज के नीचे फेंका

Sun, 26 May 2019 07:13 PM IST
Abhishek Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 11 वर्षीय मासूम को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव को एक बोरे में डालकर सिग्नेचर ब्रिज के नीचे ठिकाने लगा दिया। 

विज्ञापन


करीब 11 दिन बाद कुकर्म और हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठा। आरोपी की निशानदेही पर शनिवार शाम मासूम का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में सिग्नेचर ब्रिज के नीचे से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ तन्नू (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला मासूम शमीम (11) (बदला हुआ नाम) अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ ई-ब्लॉक, नेहरू विहार में रहता था। भाई-बहनों में शमीम सबसे छोटा था। उसके पिता शाहजहांपुर में ही राजमिस्त्री का काम करता है। शमीम पास के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। गत 14 मई सुबह को घर के पास से खेलते हुए मासूम अचानक गायब हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने काफी तलाश की। अगले दिन 15 मई परिजनों ने दयालपुर थाने में मासूम के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस और परिजन मासूम की तलाश में जुटे रहे। वहीं पास में रहने वाला शमीम का चाचा भी अपने भतीजे की तलाश में जुटा रहा। उसने आसपास मोहल्ले की सीसीटीवी फुटेज खुद ही खंगाली।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में खजूरी खास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 11 साल का बच्चा 14 मई से लापता था। उसका शव कल एक फ्लाईओवर के नीचे से मिला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें