फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: दसवीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Sep 2019 01:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो यूपी डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेएडा के सुल्तानपुरी इलाके में शनिवार रात 10वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्र को कोई घर से बुलाकर ले गया था। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस रंजिशन हत्या का शक जता रही है।

विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इस बाबत परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, छात्र रितिक सी-2 ब्लॉक सुल्तानपुरी का रहने वाला था और सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था।

शनिवार रात करीब आठ बजे राहगीर ने उसे सी-ब्लॉक के पास घायलावस्था में देखा और उसे ई-रिक्शा पर बैठाकर थाने ले गया। छात्र के सीने पर चाकू से वार किया गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में उसके परिजनों ने बताया कि शाम सात बजे के आसपास कुछ लड़के उसे घर से बुलाकर ले गए थे। वह कौन थे और कहां से आए थे, परिवार वालों को यह जानकारी नहीं है। पुलिस छात्र के घर से लेकर घटनास्थल पर लगे सीसीेटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुट गई है। छात्र के दोस्तों से बातचीत कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका किसी से कोई विवाद तो नहीं था।

परिजनों का कहना है कि छात्र का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। वह पढ़ने में भी होशियार था। बच्चे की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें