फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 निवेशकों से 1.25 करोड़ की ठगी, पोंजी स्कीम में निवेश पर दोगुना लाभ का दिया झांसा

Sat, 04 Sep 2021 06:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पुलिस ने षड्यंत्र के तहत ठगी और फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोंजी स्कीम में निवेश पर दोगुना लाभ देने का झांसा देकर दो सौ निवेशकों से सवा करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पैसे देने का झांसा देकर निवेशकों से सारे कागजात वापस ले लिए। चेक बाउंस और पैसे नहीं मिलने पर निवेशकों ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध शाखा में की है। शिकायत पर पुलिस ने षड्यंत्र के तहत ठगी और फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भजनपुरा निवासी विमला वर्मा सहित दो सौ लोगों ने शाखा में 2 सितंबर को ठगी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि घोंडा निवासी अंबेश तिवारी ने युन इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी खोली थी। इसके जरिये वह निवेश में मुनाफा देने से संबंधित दो स्कीम चला रहा था। पहले स्कीम के तहत कंपनी में दस हजार का निवेश करने पर 15 महीने में दोगुना लाभ और दूसरे स्कीम में एक हजार रुपये 12 माह तक निवेश करने पर 15 हजार देने का वादा किया गया था। वर्ष 2018 में विमला वर्मा सहित अन्य लोगों ने स्कीमों में निवेश किया।

अवधि पूरा होने के बाद अंबेश ने निवेशकों को मूलधन का चेक दे दिया और लाभ अलग से नकद देने की बात कही। निवेशकों ने चेक को खाते में डाला। लेकिन चेक बाउंस हो गया। निवेशकों ने अंबेश ने संपर्क कर इसकी जानकारी दी। अंबेश ने उन्हें जल्द पेमेंट करने की बात कही। इसी बहाने वह निवेशकों को दिए सारे कागजात वापस ले लिए। आरोपी बाद में निवेशकों का फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


पैसे नहीं मिलने पर निवेशकों ने शाखा में शिकायत की और बताया कि अंबेश अपनी पत्नी गरिमा, पिता विजय बहादुर के साथ कंपनी चलाता था और अरुण शुक्ला और ललित के जरिये निवेशकों से पैसे लेता था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। शाखा को मिली शिकायत के मुताबिक 205 निवेशकों से एक करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें