फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-दिल्ली को अलग करेगी ‘जीरो वॉल’

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नोएडा के सीमावर्ती क्षेत्रों से 101, 102 और 100 नंबर डायल करने पर दूसरे राज्य एवं जिले में फोन मिलने की परेशानी से जल्द ही निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


इस दिक्कत को दूर करने के लिए नोएडा की सीमा पर ‘जीरो वॉल’ खड़ी करने की तैयारी हो रही है। इसकी मदद से मोबाइल से कॉल करने पर नोएडा के कंट्रोल रूम में ही फोन पहुंचेगा।

इससे नोएडा के फोन की फ्रिक्वेंसी दिल्ली नहीं जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगेगा, जिसके बाद दिक्कत से निजात मिल जाएगी।

इन क्षेत्रों में थी ज्यादा परेशानी

नोएडा के एक ओर दिल्ली जबकि दूसरे छोर पर गाजियाबाद है। सेक्टर 14ए से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक और सेक्टर 62 से 63 के तमाम ब्लॉक से आग लगने, पुलिस और एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन सेवा के लिए कॉल करने पर फोन दूसरे राज्य और जिले में पहुंच जाता है।

वर्तमान में दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्र जैसे अशोक नगर, मयूर विहार, कोंडली, गाजीपुर और गाजियाबाद के इंदिरापुरम व अन्य खंडों में मोबाइल टावर लगे हुए हैं। इनकी फ्रिक्वेंसी नोएडा में भी आती है। इस वजह से नोएडा से मिलाए जाने वाले तीन अंकों के आपातकालीन फोन नंबर दिल्ली और गाजियाबाद में मिल जाते हैं।
विज्ञापन

कौन बनाएगा 'जीरो वॉल'?

इस दिक्कत को दूर करने के लिए अग्निशमन विभाग एक निजी कंपनी के साथ मिलकर ‘जीरो वॉल’ तैयार करने में जुट गया है।

विभाग के अनुसार निजी कंपनी मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगी। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में एक अदृश्य दीवार बनाएगी।

इससे नोएडा के फोन की फ्रिक्वेंसी दिल्ली नहीं जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगेगा, जिसके बाद दिक्कत से निजात मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें