फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही बाइक चोरी कर भागा युवक, ट्रैफिक पुलिस ने कागजात न होने पर किया था जब्त

Sun, 15 Sep 2019 05:02 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नियम तोड़ने पर पुलिस ने किया था बाइक का चालान 
  • ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी
  •  चालान के दौरान युवक का वीडियो भी बनाया गया था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासपुरी में एक युवक अपनी ही बाइक का चोर निकला। कागजात नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया था, लेकिन कुछ देर बाद युवक पुलिस के कब्जे से अपनी बाइक चुराकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


तिलक नगर सर्किल में तैनात एएसआई माता भाई और अन्य पुलिसकर्मी 12 सितंबर की शाम उत्तम नगर चौक पर यातायात संचालन कर रहे थे। इस दौरान द्वारका मोड़ की ओर से एक बाइक सवार बिना हेलमेट में आता हुआ दिखा, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। उससे बाइक के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया।

ये भी पढ़ेंः चांदनी चौक : आज से 50 फीसदी हिस्से में नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन


नियम तोड़ने पर पुलिस ने बाइक का चालान कर दिया और युवक से उसका नाम और फोन नंबर देने के लिए कहा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। युवक कोर्ट से बाइक छुड़ाने की बात कहकर वहां से चला गया। पुलिसकर्मी उसकी बाइक को ट्रैफिक बूथ के पास खड़ी कर ट्रैफिक व्यवस्था को देखने लगे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने देखा कि वही युवक अपनी बाइक  लेकर तिलक नगर की ओर भाग रहा था। उसका पीछा भी किया, परंतु वह भाग निकला। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। एएसआई माताभाई की शिकायत पर विकासपुरी थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ेंः डूसू चुनाव: परिणाम के बाद चलती कारों के बोनट-छत पर चढ़कर छात्रों ने मचाया हुड़दंग, कटेगा चालान

 एएसआई ने बताया कि चालान के दौरान युवक का वीडियो भी बनाया था, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें