फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को आखिर क्यों मारा?: राह चलते दो युवकों ने रोका और चाकूओं से किए ताबड़तोड़ वार, मौत, आरोपी फरार

Mon, 05 Sep 2022 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त राहुल यादव (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार शाम एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राहुल यादव (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के समय राहुल अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


राहुल परिवार के साथ झड़ौदा इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को वह अपने दोस्त विशाल के साथ किसी काम से किंग्सवे कैंप गया था। शाम के समय दोनों पैदल वापस लौट रहे थे। इस बीच जैसे ही दोनों नाला रोड, वजीराबाद के पास पहुंचे तो अचानक दो युवकों ने राहुल को रोक लिया। एक युवक ने चाकू निकालकर राहुल पर हमला कर दिया।

विशाल ने राहुल को बचाने की खूब कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। राहुल की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें