फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शिकायत करने पर की थी युवक की हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में, बाल सुधार गृह भेजा

Sun, 08 Sep 2019 01:50 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

महज घर पर शिकायत करने पर तीन नाबालिग लड़कों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया, शनिवार को उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। विवेक विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, विवेक विहार से दो सितंबर को मंदीप नामक युवक गायब हो गया था। मंदीप घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। इस बीच पुलिस युवक की तलाश करती रही।

छह सितंबर को विवेक विहार के पार्क से मंदीप का शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। कपड़ों और जेब से मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। परिजनों ने मंदीप के साथ ही रहने वाले कुछ लड़कों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने पूछताछ की तो वे टूट गए। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि मंदीप ने एक लड़के के घर पर उसकी शिकायत कर दी थी, जिसकी वजह से उसे खूब डांट पड़ी थी। वहीं बाकी दोनों लड़कों का मंदीप से झगड़ा हुआ था। वह भी उसको सबक सिखाना चाहते थे। तीनों ने मिलकर दो सितंबर की रात को पार्क में ले जाकर मंदीप की चाकू से वार कर हत्या कर दी। बाद में शव को वही फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें