रेहड़ी- पटरी अधिनियम को लागू करने के मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी।
इस मौके पर यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री दिल्ली से जुड़ी समस्याओं पर बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। साथ ही चेतावनी भी दी कि केजरीवाल सरकार ने यदि एक सप्ताह में रेहड़ी- पटरी अधिनियम के तहत टाउन वेंडिंग कमेटी की मान्यता को मंजूर नही किया तो समिति सदस्यों के साथ लाखों रेहड़ी- पटरी वाले विशाल धरना देंगे।
कांग्रेस नेता आप में शामिल
कांग्रेस नेता नवीन नंबरदार अपने साथियों के साथ शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजौरी गार्डन में रहने वाले नवीन नंबरदार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के युवाओं के बड़े भाई के समान हैं।