फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिगरेट पीने के विवाद में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दो किशोर समेत 6 पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना इलाके में हुई वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना इलाके में सोमवार रात सिगरेट पीने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्क में धूम्रपान करने का विरोध करने पर आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सीलमपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो बाल अपचारियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल चाकू और आरोपियों के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।
डीसीपी उत्तर-पूर्वी दिल्ली राहुल अलवाल के मुताबिक, मृतक की पहचान सीलमपुर के नूर इलाही स्थित सुभाष मोहल्ला निवासी सुहान (20) पुत्र अतीक के रूप में हुई है। सुहान के दोस्त मोहसिन (30) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार (20 अक्तूबर) रात करीब नौ बजे वह और सुहान सेंट्रल पार्क में खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान वहां पांच-छह लड़के पहुंचे और पार्क में धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते आरोपियों ने सुहान पर चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद वे उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। मोहसिन ने घायल सुहान को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सुहान की मौत के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या संबंधी धारा भी जोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस : एसीपी सीलमपुर सुशील कुमार की देखरेख में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभिषेक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू सीलमपुर निवासी अमन खान उर्फ अरशू (21), अफजल खान (18) और शोएब मिर्जा (18) तथा गौतमपुरी निवासी अब्दुल मोमिन (18) के रूप में हुई है। इनके अलावा करीब 17 वर्ष की उम्र के दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें