पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट के पूर्वी जिले की फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश हसन अंजर के पिता सुहैल अहमद सिद्दीकी का निधन हो गया। वह पेशे से अधिवक्ता थे। उन्होंने 16 अक्तूबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पूर्वी जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय की ओर से से दी गई। इसमें सुहैल अहमद सिद्दीकी के निधन पर गहरा दुख जताया गया। अधिकारियों के अनुसार, 17 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भितरी गांव, सैदपुर में नमाज-ए-जनाजा के बाद उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सुहैल अहमद सिद्दीकी के निधन से न्यायिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। संवाद