फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बचाने के लिए आवाज उठाएं युवा : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन समिट में मुख्यमंत्री ने युवाओं में भरा जोश, दिया संस्कृति का संदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बचाने के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया है। इस्कॉन के कॉन्टेंट क्रिएटर्स समिट में उन्होंने कहा कि जब संस्कृति और सभ्यता पर आंच आए तो चुप न रहें। सीएम ने कंटेंट क्रिएटर्स और युवाओं को राष्ट्र और संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया।

लोधी रोड पर

जोरा दिल्ली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कॉन्टेंट क्रिएटर्स समिट 2025 में 500 से अधिक डिजिटल क्रिएटर्स ने भारतीय संस्कृति, वेलनेस और पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा, देश को उनकी जरूरत है। जब कोई हमारी संस्कृति पर उंगली उठाए तो जवाब देना होगा। प्रभु कृष्ण के अनुयायी होने के नाते हमें गलत को गलत कहने का साहस दिखाना होगा। मोबाइल और कंप्यूटर के जरिये लड़ी जाने वाली लड़ाई भी उतनी ही अहम है, जितनी सरहद पर। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण भूपेंद्र यादव, दिल्ली के पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की मुखर आवाज जरूरत : कपिल मिश्रा
मंत्री ने कहा कि युवाओं की मुखर आवाज को राष्ट्र और संस्कृति से जोड़ना समय की जरूरत है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय मूल्यों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब युवा संस्कृति और अध्यात्म के साथ जुड़ेंगे, तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा। समिट में इस्कॉन ने घोषणा की कि 12 अक्तूबर को दिल्ली में 15,000 युवाओं के साथ मेगा यूथ इवेंट होगा। ये नशा मुक्त भारत और विकसित भारत थीम पर आधारित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें