फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरवाडी गांव में तनाव का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के लहरवाड़ी गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजरूद्दीन निवासी लहरवाड़ी के रूप में हुई है। गोली उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह-सात वर्ष पहले अजरूद्दीन की गांव के ही वसीम के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते अजरूद्दीन पर वसीम की हत्या करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि अजरूद्दीन फिलहाल जमानत पर बाहर था। सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वसीम के भाई ने कथित तौर पर बदला लेने की नीयत से अजरूद्दीन के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगने से अजरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में पुन्हाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गांव में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें