फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: आपसी रंजिश में गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, बवाना इलाके में सनसनी

Sun, 08 Mar 2026 12:47 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बवाना इलाके में रविवार सुबह 24 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पूठ खुर्द निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सुबह में बवाना इलाके में स्थित राज वाटिका के पास एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक को गोली मारी गई है। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शिनाख्त भूपेंद्र के रूप में हुई। 

शुरुआती जांच में पता चला है कि भूपेंद्र के पिता बिजली कंपनी में काम करते हैं। वह बेरोजगार था। आशंका है कि आपसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें