फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: होली के जश्न में गुब्बारे के छींटें पड़ने पर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका के उत्तम नगर में जेजे कॉलोनी इलाके में होली के जश्न के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में एक 26 साल के युवक तरुण की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच में पता चला कि विवाद रंगीन पानी से भरे गुब्बारे से छींटें पड़ने के कारण हुआ था। तरुण ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब इलाके के दो परिवारों के सदस्यों के बीच लड़ाई हो गई। झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मृतक के परिवार वालों ने कहा कि एक 11 साल की लड़की, जो घर की छत पर होली खेल रही थी, उसने नीचे अपने रिश्तेदारों पर पानी का गुब्बारा फेंका। गुब्बारा सड़क पर गिरा और फट गया, जिससे कुछ रंगीन पानी दूसरे परिवार की एक महिला पर गिर गया, जो दूसरे समुदाय की है। तरुण के दादा मान सिंह ने बताया कि औरत ने गालियां देना शुरू कर दिया और इस घटना को लेकर लड़ाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हालांकि मामला शांत हो गया था, लेकिन बाद में दूसरे परिवार के लोग इट्ठा हो गए और तरुण पर हमला कर दिया। उस समय तरुण होली मनाकर घर लौट रहा था। मान सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने तरुण को बुरी तरह पीटा। जब वह सड़क पर पड़ा था, तो उसकी छाती पर एक बड़ा पत्थर फेंककर मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें