फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चोरी के वाहनों के कलपुर्जे निकालकर बेचने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-किआ सोनेट कार का ढांचा, कलपुर्जे और चोरी में इस्तेमाल ट्रक जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने चोरी के वाहनों के कलपुर्जे निकालकर उसे बेचने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की कार का ढांचा और उसके कलपुर्जे के साथ साथ कार की चोरी में इस्तेमाल ट्रक जब्त की है।
विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा निरीक्षक मुकेश मीणा के नेतृत्व में वाहन चोरी की जानकारी हासिल कर रही थी। इसी बीच पुलिस को 2 मार्च को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक गैंग सक्रिय है, जो चोरी के वाहनों के कलपुर्जे निकालकर उसे बेचता है। बदमाशों ने इसके लिए इसापुर गांव में एक गोदाम भी ले रखा है। इस सूचना पर तुरंत एक टीम गठित कर इसापुर खेड़ा गांव के उस गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान, गाड़ी के पार्ट्स खोलते समय तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। इनकी पहचान जनकपुरी निवासी नूर आलम, मायापुरी निवासी शिवम और सिवान बिहार निवासी गोविंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें