फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, डिप्रेशन का था शिकार

Wed, 08 Jan 2020 08:52 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन
द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक कंप्यूटर इंजीनियर ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अंजनी कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पिछले काफी दिनों से अंजनी डिप्रेशन का शिकार था। इसकी वजह से उसने अपनी नौकरी भी छोड़ थी। 
विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि डिप्रेशन की वजह से ही अंजनी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मेट्रो पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मूलरूप से गांव कर्दीन, गाजीपुर, यूपी निवासी अंजनी अपने भाई के साथ द्वारका इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर था। किसी वजह से वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार हो गया था। इसकी वजह से उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12.00 बजे वह द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पहुंचा। जैसे ही मेट्रो ट्रेन आई उसने छलांग लगा दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे डीडीयू अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें