फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सामने आया अनाज मंडी अग्निकांड का सच, ऐसे लगी थी भीषण आग

Wed, 08 Jan 2020 07:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
विज्ञापन
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

नई दिल्ली की अनाजमंडी स्थित फैक्टरी अग्निकांड को लेकर एफएसएल की साइट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार आग इमारत की दूसरी मंजिल पर सब-मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। वहां आग लगने के बाद लपटें उपर की ओर बढ़ीं और छठी मंजिल तक पहुंच कर विक्राल हो गई। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को हाल ही में मिली एफएसएल की साइट रिपोर्ट में फिलहाल इस पूरी घटना का संक्षिप्त विवरण दिया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सभी विभागों को जल्द रिपोर्ट देने के लिए पत्र लिखा है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एफएसएल की साइट रिपोर्ट पिछले सप्ताह मिली है। रिपोर्ट डेढ़ पेज की है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि आग दूसरी मंजिल पर सब मीटर में लगी थी। आग लगने से पहले शॉर्ट सर्किट हुआ था। पुलिस एफएसएल की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पूरी रिपोर्ट आने से ये पता लगेगा कि इमारत में केरोसिन या ज्वलनशील पदार्थ तो नहीं था, जिसकी वजह से आग भड़की। अपराध शाखा के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभी श्रम विभाग को छोड़कर किसी भी विभाग की रिपोर्ट नहीं मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बीएसईएस, एफएसएल व उत्तरी नगर निगम को पत्र लिखा है और जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। अभी कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं मिली है जिससे यह कहा जा सके कि आग के सही कारण क्या थे। गौरतलब है कि इस भीषण अग्निकांड में 45 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें