फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सड़क पर लहूलुहान मिला युवक अस्पताल में मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में शनिवार सुबह एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


14 साल के किशाेर को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नरेला इलाके में 14 साल के किशाेर को घर में बंधक बनाकर घर में लूटने का मामला सामने आया है। बदमाश घर से करीब 13 तोले के गहने लूटकर भाग गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 18 साल के हिमांशु उर्फ हैप्पी और 19 साल के अजय के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें