फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकुओं से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-डाबड़ी इलाके की घटना, पांच हमलावरों पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डाबड़ी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 24 साल के कासिम पर चाकुओं से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 24 साल का कासिम अपने पिता निसार और परिवार के सदस्यों के साथ सीतापुरी इलाके में रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता है। 30 जुलाई की रात पुलिस को सीतापुरी इलाके में कासिम पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल को पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वहां से अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने देखा कि कासिम के शरीर पर कई चाकू के घाव हैं। दर्द की वजह से वह बयान देने की हालत में नहीं था। अगले दिन पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया। जिसमें बताया कि घटना वाली रात करीब 10.30 बजे वह रमेश आटा चक्की के पास सिगरेट पीने के लिए आया था। इसी दौरान दो-तीन बाइक और स्कूटी पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और अचानक उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें