फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीपीएलः वेस्ट दिल्ली लायंस की दूसरी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
-न्यू दिल्ली टाइगर्स को 19 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में गत विजेता वेस्ट दिल्ली लायंस ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स को 19 रन से हरा दिया।



पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने आयुष दोसेजा के 84 और मयंक गुसाईं के नाबाद 46 रन की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन




जवाब में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने पावरप्ले में ही चार अहम विकेट गंवा दिए। आर्यन शर्मा और वैभव रावल ने साझेदारी बनाई, लेकिन मानन भारद्वाज ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर बड़ा झटका दिया। हालांकि मानन सहरावत ने 26 गेंद में 51 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बनाने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सात नहीं मिला। न्यू दिल्ली टाइगर्स 151 रन ही बना सकी।
विज्ञापन




गेंदबाजी में वेस्ट दिल्ली के लिए कुलवंत खेजरोलिया और मानन भारद्वाज ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि शुभम दुबे और मयंक गुसाईं ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें