फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेटा पर आवाज दबाने का आरोप, युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मेटा के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सोशल मीडिया कंपनी सरकार के दबाव में छात्र आंदोलनों, आलोचनात्मक पोस्ट और सरकार से सवाल पूछने वाली सामग्री को हटा रही है, जबकि नफरत फैलाने वाली सामग्री पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र बचाओ और आवाज मत दबाओ के नारे लगाते हुए मेटा से भारतीय नागरिकों से माफी और सेंसरशिप बंद करने की मांग की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पम्मी सिंह ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा है। मेटा राजनीतिक आलोचना, व्यंग्य व विरोध से जुड़ी सामग्री हटाकर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रहा है। प्रदर्शन में राष्ट्रीय सह सचिव करण चौरसिया समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें