थाना सदर क्षेत्र के साहूपुरा गांव में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने बीमारी की तंगहाली से दुखी होकर मंगलवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार का रहने वाला संजीव मिश्रा कुछ समय से सेक्टर 65 स्थित साहूपुरा गांव में एक व्यक्ति के मकान में पत्नी के साथ किराये पर रहता था। यहां वह मजदूरी का कार्य करता था।
मिश्रा की पिछले दिनों अचानक किडनी फेल हो गई। जिसका वह अस्पताल से इलाज करा रहा था। इससे उसकी आर्थिक हालत भी खराब हो गई थी। इसलिए वह मानसिक तनाव में रहता था। मंगलवार शाम को उसकी पत्नी दवा लेने बल्लभगढ़ आ गई थी। इस बीच संजीव मिश्रा ने घर में फांसी लगा ली।