फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम चेंजर' बने युवा, इनके हाथ है दिग्गजों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता सियासतदानों का भविष्य तय करेंगे। 2009 लोकसभा के मुकाबले कुल वोटरों की संख्या में 59.58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिनमें अधिकतर जुड़ने वाले वोटर युवा है। युवा वोटरों की ताकत ही नेताओं की समीकरण बना और बिगाड़ सकती है। इस बात से नेताजी भी बखूबी वाकिफ है।
विज्ञापन


अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो मई में हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले जुलाई तक यानी दो महीने में ही 15 हजार 735 वोटर बढ़ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 05 हजार 547 नए मतदाता बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जुड़े हैं।

जबकि सोहना में 04 हजार 336, गुड़गांव में 03 हजार 702 और पटौदी में 02 हजार 150 नए मतदाता जुड़े हैं। इन नए वोटरों में सबसे ज्यादा युवा मतदाता है।
विज्ञापन

नए वोटर कार्ड बनने का सिलसिला जारी

कॉलेज में दाखिले के बाद छात्रों का नए वोटर कार्ड बनने का सिलसिला जारी है। 2009 लोकसभा के मुकाबले अभी तक 59.58 फीसदी मतदाताओं का इजाफा हो चुका है।

सबसे अधिक गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में 75.07 फीसदी, बादशाहपुर में 73.49 फीसदी, सोहना में 50.93 फीसदी और पटौदी में 32.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस विधानसभा चुनाव में अब तक 03 लाख 68 हजार 773 वोटर जुड़ चुके हैं।

गुड़गांव लोकसभा आंकड़ों के आधार पर मानें तो सबसे ज्यादा वोटर 21-29 साल के बीच के हैं। जबकि 18-20 साल के नए वोटर की जुड़ने की संख्या बढ़ते ही जा रही है। 18-20 साल के वोटरों की संख्या अब तक 47 हजार 161 हो चुकी है। 21-29 साल के मतदाता साढ़े चार लाख के करीब है। इसके बाद 30-39 साल के वोटरों की संख्या अधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें