एक आरटीआई से मिली जानकारी में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी में ये बात खुलकर सामने आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बंगले का बिजली बिल साल 2013-14 में 51,43,318 रुपए आया था।
यानी उनके बंगले में साल भर में 50 लाख से भी ज्यादा की बिजली खर्च की गई। इस आरटीआई से एक बात सामने आई है कि जनता चाहे कैसे भी रहे पर उनके प्रतिनिधि बहुत ही आराम से सरकारी खर्च पर रह रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका यह बिल पिछले सालों के मुकाबले काफी ज्यादा है।
पिछले साल से सात गुने से भी ज्यादा है ये बिल
इस आरटीआई में पिछले कई सालों तक के बिजली बिल के रिकॉर्ड मांगे गए थे। इसी के तहत मिली जानकारी में पता चला है कि सोनिया गांधी का साल 2013-14 का बिजली का बिल साल 2012-13 के बिजली के बिल से सात गुने से भी ज्यादा है।
आपको बता दें कि साल 2012-13 में उनके बंगले के बिजली का बिल 7,82,968 रुपए था जो अगले साल 51,43,318 रुपए हो गया।
वहीं साल 2011-12 में यही बिल 2,65,681 रुपए था और साल 2010-11 में ये 6,88,048 था जबकि 2009-10 में यही बिल 9,92,492 रुपए था।
ये बिजली बिल के बिल साफ तौर पर जाहिर करते हैं कि जनता को बिजली बचाओ का उपदेश देने वाले नेता इस बात पर खुद कितना अमल करते हैं।