फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: फ्लैट में आत्महत्या कर रहा था युवक, पुलिस ने रोका तो शुरू कर दी मारपीट; ऐसे बचाई जान

Wed, 23 Oct 2024 07:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद सेक्टर-75 में एक युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। सूचना पर डायल-112 की टीम उसे बचाने मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। इस पर युवक ने पुलिस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद सेक्टर-75 स्थित पार्क लैंड सोसाइटी में मंगलवार रात आत्महत्या करने से रोकने पर एक युवक ने पुलिस की ही पिटाई कर दी। युवक फ्लैट के दरवाजे को बंदकर पंखे से फंदा लगाने का प्रयास कर रहा था। सूचना पर डायल-112 की टीम उसे बचाने मौके पर पहुंची थी। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम डायल-112 की टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि पार्क लैंड सोसाइटी स्थित फ्लैट में एक युवक आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। उसके माता-पिता बाहर से दरवाजा खोलने की मिन्नतें कर रहे हैं। डायल-112 की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पर पहुंची। उसने बड़ी मशक्कत से युवक को आत्महत्या करने से रोका। 

युवक ने पुलिस के कहने पर कमरे का दरवाजा खोला। उसके बाद गुस्से में साइकिल लेकर कहीं जाने लगा। पुलिस ने रोककर समझाने का प्रयास किया। इस पर युवक ने पुलिस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद डायल-112 की टीम युवक को काबू कर बीपीटीपी थाना पुलिस को सौंप दिया। बीपीटीपी थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


15 करोड़ रुपये के लेनदेन में मारपीट
तिकोना पार्क स्थित एक निजी कार्यालय में मंगलवार शाम 15 करोड़ रुपये के लेनदेन में चल रहे समझौते के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सुशील बंसल ने शिकायत देकर बताया कि उनका विनोद भाटी, अजय भाटी और यशपाल के साथ जमीन और 15 करोड़ रुपये का लेनदेन है। 

इस मामले में बैजू ठाकुर की अगुवाई में उनके कार्यालय पर मंगलवार को समझौता चल रहा था। विनोद भाटी और अजय भाटी ने सुशील बंसल पर हमला कर दिया। पहले उनपर फूलदान फेका, फिर बाहर से दोस्तों को बुलाकर जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में सुशील बंसल चोटिल हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें