फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- दयालपुर इलाके की घटना, आपसी रंजिश में हमले की आशंका, सीसीटीवी कैमरे के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दयालपुर के न्यू मुस्तफाबाद में 18 साल के युवक को कुछ हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। आशंका है कि आपसी रंजिश में उस पर हमला किया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फैजान कपड़ों का काम करता है। सोमवार को वह दोस्तों के साथ जा रहा था। कुछ हमलावरों ने 25 फुटा रोड पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके दोस्तों ने उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोस्त के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें