फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पैतृक जमीन के विवाद में छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हत्या गिरफ्तार : सरिता विहार पुलिस ने दोनों को भागते हुए दबोचा
विज्ञापन

ध्यानार्थ- प्रतापगढ़, यूपी के लिए उपयोगी।
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र स्थित जसोला के राजा मोहल्ला में बड़े भाई ने पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। हमले में परिवार की महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। दोनों उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और बताया जा रहा कि विवाद उनके गांव में पैतृक जमीन को लेकर था। कहासुनी के बाद दोनों के झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई ओमप्रकाश वर्मा (36) और उसकी पत्नी चंदा वर्मा (34) को भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों भाइयों के बीच प्रतापगढ़ में 5 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से कानूनी और आपसी विवाद था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि ये घटना 21 अक्तूबर की है। जसोला गांव में झगड़े के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो संजय वर्मा गंभीर रूप से घायल मिले। उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सोनी उर्फ नरगिस और उनकी मां जमना देवी को भी उपचार के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया है। जांच में जमना देवी ने आरोप लगाया कि पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के दौरान उनके बेटे ओमप्रकाश और उसकी पत्नी चंदा ने संजय तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट की थी। उनके बयान, चिकित्सा संबंधी रिकॉर्ड और घटना की परिस्थितियों के आधार पर सरिता विहार थाने में केस दर्ज किया गया। सरिता विहार थानाध्यक्ष युद्धवीर सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार व एसआई वैभव की टीम ने चंदा को 21 अक्तूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि ओमप्रकाश को 22 अक्तूबर को सराय काले खां बस अड्डे से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की मोटर से शुरू हुआ विवाद : घटना 23 अक्तूबर की सुबह करीब 6:40 बजे की है। जसोला के राजा मोहल्ला में दो भाइयों संजय और ओम प्रकाश के परिवारों के बीच पानी की मोटर चलाने को लेकर बहस शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें